वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश के असामयिक निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया शोक संवेदना व्यक्त

राजद ने वरिष्ठ पत्रकार रवि प्रकाश के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया,सीएम हेमंत से अपील पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं पीड़ित परिवार को कल्याण कोष से आर्थिक सहायता दी जाय : कैलाश यादव



आज दिनांक 21/9/24 को झारखण्ड प्रदेश राजद महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने बीबीसी में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार रविप्रकाश के असामयिक निधन होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है ! पत्रकार रविप्रकाश लाइलाज बीमारी कैंसर से संघर्ष करते रहें और अपने परिवार सहित संपूर्ण समाज को छोड़ कर अलविदा कह गए ! 

श्री यादव ने राजद परिवार की ओर से पत्रकार रविप्रकाश को कोटि कोटि नमन करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि कर शोक संवेदना व्यक्त किया और कहा ईश्वर उनके दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं श्रीचरणों में उच्चतम स्थान दें !


कैलाश यादव ने कहा कि पत्रकार रविप्रकाश की मौत अत्यंत गंभीर बीमारी कैंसर से इलाज के दौरान हुई है ! 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग है की पत्रकार लोकतंत्र के चौथा स्तंभ हैं सरकार को चाहिए कि सहायता कल्याण कोष से पीड़ित परिवार को एक बड़ी राशि के तौर पर आर्थिक सहायता करनी चाहिए !

Comments