नही रहे रतन टाटा, आज इनका निधन 86 वर्ष के उम्र में हुआ

 Ratan Tata Death: भारत के सबसे सम्मानित और प्रमुख उद्योगपतियों में से एक रतन टाटा का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उम्र संबंधी समस्याओं के चलते बुधवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले सोमवार को उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन उस समय उन्होंने खुद इन अफवाहों को खारिज किया था।

रतन टाटा का स्वास्थ्य हमेशा से उनके फैंस और समर्थकों के लिए चिंता का विषय रहा है, और हाल ही में आई उनकी खराब हालत की खबरों ने पूरे देश को झकझोर दिया था। हालांकि, सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा था कि उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता की बात नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया था कि वह नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल गए थे, लेकिन बुधवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।


Ratan Tata का जीवन परिचय

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था और वह भारत के प्रमुख उद्योगपति और टाटा समूह के प्रमुख चेहरों में से एक थे। उन्होंने अपनी मेहनत और दृढ़ निश्चय से न केवल अपने परिवार की विरासत को संभाला बल्कि टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर भी पहुंचाया। रतन टाटा ने 1991 से 2012 तक टाटा समूह के चेयरमैन के रूप में कार्य किया और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कंपनी को वैश्विक स्तर पर मजबूत किया। उनके नेतृत्व में टाटा समूह ने कई बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण किया, जिनमें कोरसजगुआर लैंड रोवर, और टेटली जैसे नाम शामिल हैं।


Comments