झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान हो गया

 


Ranchi:- झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान हो गया है. BJP Jharkhand 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि AJSU Party (आजसू पार्टी) 10, Janata Dal (United) तमाड़ और जमशेदपुर पश्चिम यानी 2 सीटों पर और चिराग पासवान की पार्टी Lok Janshakti Party (रामविलास) एक यानी चतरा सीट पर चुनाव लड़ेगी.



शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आजसू पार्टी अध्यक्ष Sudesh Mahto, केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Babulal Marandi की मौजूदगी में असम के मुख्यमंत्री सह प्रदेश भाजपा चुनाव सह प्रभारी Himanta Biswa Sarma ने यह एलान किया. 


आजसू पार्टी जिन 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, उसमें मौजूदा तीन सीटों सिल्ली, रामगढ़ और गोमिया के अलावा ईचागढ़, मांडू, जुगसलाई, डुमरी, पाकुड़, लोहरदगा और मनोहरपुर की सीट उसके खाते में आई है.  गिरिडीह सांसद Chandra Prakash Choudhary के भाई रोशल लाल चौधरी की दावेदारी वाली बड़कागांव सीट से भाजपा चुनाव लड़ेगी.

#BJP #JharkhandElection #Election2024 #NDA #HimantaBiswaSarma #AjsuParty #ShivrajSinghChouhan #SudeshMahto  #BabulalMarandi #BJPJharkhand #LJP #JDU

Comments