गुरु कृपा पब्लिक स्कूल में: दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी मे बच्चों ने दिखाई अपनी हुनेरवाज प्रतिभा
रांची: गुरु कृपा पब्लिक स्कूल दयालनगर पिस्कामोड़ मे आयोजित दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभउद्घाटन मुख्यअतिथि,
लोकप्रिय राज्य सभा सांसद महुआ माजी,
नाक,कान एवं गला रोग विशेषज्ञ एवं आई.एम.ए.एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी वरीय पदाधिकारी डॉ.अभिषेक कुमार रामाधीन,लक्की एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव दीपक कुमार साहू,
सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची के प्रोफेसर इवाना चक्रवर्ती छात्र क्लब बुद्धिजीवी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अभिषेक पांडे जी ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अपने संबोधन मे *राज्य सभा सांसद महुआ माजी* ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं विद्यालय परिवार को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी।
*डॉ.अभिषेक कुमार रामाधीन* ने कहा विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों मे टीम वर्क,संचार,समस्या समाधान और आलोचनात्मक सोच विकसित एवं कौशल विकास होता है।ऐसे कार्यक्रम से बच्चों मे सीखने की रुचि बढ़ती है और बच्चे प्रोत्साहित होते हैं।
*प्रोफेसर इवाना चक्रवर्ती* एवं *ज्योतिषाचार्य अभिषेक पांडे* ने भी बच्चों के प्रदर्शनी को सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने पाचन तंत्र क्रिया,वाटर हार्वेस्टिंग,सेव द अर्थ,चंद्रयान मिशन,सूर्य ऊर्जा आदि आदि अपने द्वारा बनाए गए मॉडल को प्रस्तुत कियाl
कार्यक्रम मे अतिथियों का स्वागत रिंकी पांडे,अंकिता सरकार,पूनम सिंह,
मंच संचालन प्रीति सिंह, अध्यक्षता निदेशक रत्नेश सिंह सोलंकी एवं धन्यवाद ज्ञापन नीतू सिंह ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यरूप से विद्यालय परिवार के रानी किंगर,कोमल जसूजा, काव्या कुमारी,मौशमी घोष,रिंकी पांडे,नंदन कुमार,जागेश्वर बड़ाईक,अनिता वर्मा,बालकुमार लोहरा,अंकिता सरकार,राजकुमार साहू,सृजन कुमार दुबे,पायल चक्रवर्ती,विकी घोष,नीता शहदेव,निशा शहदेव, इंद्राणी सिंह आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Comments
Post a Comment