"हेमंत सोरेन का मास्टर स्ट्रोक: भाजपा की कमर तोड़ दी, अब उनके पास कोई एजेंडा नहीं" – डॉ. इरफान अंसारी
"गो एयर की तरह भाजपा की गोगो योजना भी होगी दिवालिया" – डॉ. इरफान अंसारी
मैया सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 2500-मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने दी मुख्यमंत्री को बध
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज कैबिनेट बैठक में मैया सम्मान योजना की राशि को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने की घोषणा की। यह निर्णय राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह मास्टर स्ट्रोक राज्य के विकास और महिलाओं के सम्मान को सुनिश्चित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा, "मुख्यमंत्री जी के इस निर्णय ने विपक्षी दल भाजपा की कमर तोड़ दी है। भाजपा के पास अब कोई ठोस एजेंडा नहीं बचा है। गो एयर की तरह भाजपा की गोगो योजना भी दिवालिया हो जाएगी। भाजपा केवल झूठे वादों से जनता को भ्रमित करना चाहती है, लेकिन झारखंड की जनता अब इनके बहकावे में नहीं आएगी।"
डॉ. अंसारी ने आगे कहा, "झारखंड में केवल इंडिया महागठबंधन का जलवा चलेगा। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की जनता को एक साथ लेकर चलने का काम हो रहा है। यह सरकार न सिर्फ विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है, बल्कि राज्य के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है।"मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शासनकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का समर्पण और उनकी योजनाओं का प्रभाव झारखंड के विकास के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। जनता को सरकार पर भरोसा है, और इंडिया महागठबंधन के नेतृत्व में राज्य और अधिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है।

Comments
Post a Comment