Skip to main content
रांची : बुंडू अंचल कार्यालय के बाहर कचरे में फेंके मिले वोटर आई कार्ड
रांची : बुंडू अंचल कार्यालय के बाहर कचरे में फेंके मिले वोटर आई कार्ड
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' का सैकड़ों स्वीकृत आवेदन फॉर्म भी बोरे में भरकर फेंका गया
दैनिक आवाज न्यूज, रांची: बुंडू अंचल कार्यालय के बाहर सैकड़ों मतदाताओं के पहचान पत्र (वोटर आई कार्ड) कचरे में फेंके मिले हैं। घटना सोमवार की है. जानकारी के मुताबिक ये मतदाता पहचान पत्र अनगड़ा प्रखंड के लोगों का है। ये प्रखंड सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वोटर आई कार्ड के अलावा 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' का सैकड़ों स्वीकृत आवेदन फॉर्म भी बोरे में भरकर कार्यालय से बाहर फेंक दिये गये हैं। इस संबंध में जब अंचल कार्यालय के कर्मियों जानकारी ली गयी, तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। हालांकि, बुंडू अंचल के एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने कहा है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
Comments
Post a Comment