कांग्रेस ने बालूमाथ में किया जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान मार्च
बालूमाथ : प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में सोमवार को बालूमाथ के बालू ग्राम में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान मार्च निकाला गया । अभियान का नेतृत्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो आमिर हयात ने किया। जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान मार्च को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष मो आमिर हयात ने कहा कि वर्तमान में देश की जो हालात है उसका जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। वे देश को जिस दिशा की ओर ले जाना चाहते है वह दिशा संविधान से हटकर है। इसी कारण लगातार संविधान पर हमला किया जा रहा है। हम सभी को हक और अधिकार संविधान ने दिया है। संविधान में जो हक और अधिकार देने का कार्य डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रयास से हुआ है। इसे खत्म करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह डॉ.आंबेडकर का भी अपमान करने से नहीं चुके हैं, और उनके बचाव में खुद प्रधानमंत्री लगे हुए है।
कांग्रेस पश्चिम मंडल अध्यक्ष कर्मदेव भगत ने कहा कि इस अभियान मार्च के माध्यम से देश के गृहमंत्री अमित शाह को संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर के अपमान का बदला पूरे देशवासी जरूर लेंगे। देश संविधान से चल सकता है। देश में संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रखंड उपाध्यक्ष प्रिंस खान ने कहा की बाबा साहब की अपमान के विरोध में कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी।
पंचायत अध्यक्ष मो साबिर अंसारी ने कहा की जय बापू जय भीम जय संविधान सम्मेलन का मकसद महात्मा गांधी और डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर जी द्वारा देश के लिए दिए हुए बलिदान को याद करना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंगलदेव उरांव, जमशेद खान,परदीप उरांव,रविंद्र उरांव,अफजल अंसारी,रहमुल अंसारी,करमदेव उरांव, साबिर इत्यादि मौजूद थे।


Comments
Post a Comment