HRAI के संस्थापक डॉ राजा साहब की मनाई गई जयंती

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संस्थापक डा राजा चंद्रवंशी की मनाई गई जयंती

रांची: आज दिनांक 8 जनवरी 2025 को भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के संस्थापक पूजनीय स्व० राजा चंद्रवंशी जी की जयंती पूरे झारखंड प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई ।

स्व० राजा चंद्रवंशी के जयंती के उपलक्ष्य में झारखंड प्रदेश के छोटा नागपुर प्रमंडल अंतर्गत छोटा नागपुर प्रमंडल के प्रमंडल अध्यक्ष श्री संतोष पाठक के द्वारा रांची जिले के आनंद नगर तिलता में  सैकड़ों ग्रामीणों के बीच कॉपी, कलम, टोपी एवं कंबल वितरण  किया गया, साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों को भोजन कराया गया, साथ ही कई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

   इस कार्यक्रम में प्रमंडल अध्यक्ष के साथ साथ झारखंड प्रदेश प्रभारी रविन्द्र कुमार शर्मा, प्रदेश महासचिव अनूप पाठक, प्रमंडल उपाध्यक्ष कुमुद झा एवं प्रमंडल के अन्य सभी सदस्य , पदाधिकारी उपस्थित रहे।
             प्रमंडल मीडिया प्रभारी 
                चंदन  पाठक 
               छोटानागपुर प्रमंडल

Comments