27 डिग्री धारी संविदा कर्मी लगातार अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर

27 डिग्री धारी संविदा कर्मी लगातार अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर



रांची: 27 डिग्री धारी कृषि विज्ञान केंद्र के संविदा कर्मी गण कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन को अपनी नियमितीकरण को लेकर दिया है आवेदन और कई बार विश्वविद्यालय प्रशासन से बात किया पर उनके आवेदन पर आज तक विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। 


27 डिग्री धारी संविदा कर्मी गण पिछले 21 वर्षों से झारखंड के विभिन्न जिलों के कृषि विज्ञान केंद्र में पद के विरुद्ध कार्यरत हैं। पद के विरुद्ध कार्य करने के बावजूद भी अनुसेवक को ₹7000 प्रति माह ड्राइवर एवं आशु लिपिक सा टंकण को 9000 प्रति माह कार्यालय अधीक्षक तक के लेखपाल को 11000 प्रति माह मात्रा विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा दिया जाता है। जोकि आज के दिन में एक न्यूनतम मजदूरी करने वाले व्यक्ति से भी काफी कम है। इस 21 वर्षों में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आज तक कोई भी कम इन लोगों के हित में नहीं किया गया और इन संविदा कर्मियों को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सिर्फ झूठा आश्वासन ही मिला है। सितंबर 2021 में कृषि विज्ञान केंद्र के 28 संविदा कर्मियों का नियमितीकरण करने का आदेश हुआ पर विश्वविद्यालय प्रशासन इसमें से मात्र एक संविदा कर्मी शुभंकर कुमार जो की साहिबगंज के आंसू लिपिक सह टंकण के पद पर कार्यरत था उसका नियमितीकरण विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा गिरिडीह कृषि विज्ञान केंद्र में कर दिया गया जो पत्र को आधार बनाकर 9 सदस्य एवं 5 सदस्य कमेटी के द्वारा उसका नियमितीकरण किया गया। वह पत्र पहले ही विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा रद्द कर दिया गया था रद्द पत्र को आधार बनाकर उसका नियमितीकरण किया गया जो पत्र 27 डिग्री धारी संविदा कर्मियों के पास है यह पत्र बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची प्रसार शिक्षा निदेशालय कुलपति 27 / 5/ 2008 को भेजा गया है इस पत्र को कमेटी के द्वारा आधार क्यों नहीं बनाया गया मदन मोहन मिश्रा जो लोहरदगा कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यालय अधीक्षक सहित लेखपाल पर संविदा कर्मी में के रूप में कार्यरत थे उनका भी नियमितीकरण विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा पाकुड़ कृषि विज्ञान केंद्र में कर दिया गया। 

बार-बार सभी संविदा कर्मियों को नियमित कारण करने के नाम पर झूठा आश्वासन ही मिलता रहा है बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में 16 सहायक पद के लिए विज्ञापन निकाला गया जिसका विज्ञापन संख्या BAU (VC)21/2022 है।

इसमें भी हम 27 डिग्री धारी कृषि विज्ञान केंद्र के संविदा कर्मी में से दो ने एवं छे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने साक्षात्कार दिया पर इसमें भी कृषि विज्ञान केंद्र के एक भी संविदा कर्मी एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी का चयन विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा नहीं किया गया जो की दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी पिछले 12 वर्षों से कृषि विज्ञान केंद्र में सेवा दे रहे हैं वादे होकर सभी कृषि विज्ञान केंद्र गढ़वा पलामू चतरा धारी साईं बालूमाथ कृषि विज्ञान केंद्र के संविदा कर्मी एवं दैनिक वेतन भिगोगंज 18 फरवरी 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं परंतु आज एक माह बीत जाने के बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। बाध्य होकर सभी कृषि विज्ञान केंद्र के संविदा कर्मी गण,  दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी गण 20 मार्च 2025 से अनिश्चितकालीन अनशन पर विश्वविद्यालय प्रशासन के मुख्य गेट के पास बैठ रहे हैं। जिसकी सारी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन पर होगी।

संविदाकर्मी एवं दैनिक वेतन भोगी बिरसा कृषि विश्वाबिद्यालय के मुख्य  गेट पर आमरण अनशन पर बैठे है।आज 3  दिन हो गए लेकिन अभी तक विश्वविद्यालय प्रसाशन के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारी की मांग पर उचित करवाई नही किया गया।  कृषि विज्ञान केंद्र के सुनील कुमार,सियाराम पाण्डेय,किशोरी कांत मिश्रा,राकेश रंजन चौबे,अनिल कुमार,मुनी सिंह,बंसत ठाकुर,नेपाली ठाकुर,कृष्ण कुमार चौबे,इजोरा देवी,बसंत सिंह,अशोक यादव, रुपलाल कुमार भोकता, जयराम सिंह,विकाश कुमार,रंजन  कुमार पाण्डेय कर्मचारी  मौजूद रहे।

Comments