हर वर्ष की भांति इस वर्ष पर धूमधाम से मनाया जाएगा सरहुल पूजा
केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति ने बैठक में लिया निर्णय
भुरकुंडा के रिवर साइड स्थित सरना स्थल में शनिवार को केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की बैठक हुई
जिसकी अध्यक्षता दर्शन गंजू और संचालन संतोष राव ने किया
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रधान पाहन देवलाल मुंडा के द्वारा आदमी
1अप्रैल को 11:00 बजे पूजन कार्य किया जाएगा फिर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा और
2 अप्रैल को रिवर साइड सरना स्थल से धूमधाम से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी यह शोभा यात्रा सियाल मोड, पटेल नगर ,बिरसा चौक, भुरकुंडा बाजार, न्यू बैरक सरना स्थल पहुंचेगी और शोभा यात्रा का समापन किया जाएगा
वही इस बैठक मे पाहन महादेव बेदिया, हरिशंकर चौधरी, आजाद भुईयां ,राज करमाली राजकुमार ,देव कुमार बेदिया राजेंद्र बेदिया ,मनोज करमाली, विनोद बेदिया,अन्य लोग उपस्थित रहे
रिपोर्ट अभिषेक मिश्रा


Comments
Post a Comment