Jharkhand News: झारखंड विधानसभा में फोन पर बात कर रहे थे मंत्री, स्पीकर के पास पहुंची बात तो ले लिया एक्शन
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र जारी है। शनिवार को विधानसभा में पहली पाली में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री हफीजुल हसन मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने अपने सवाल के दौरान उनके फोन पर बात करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे डिस्टर्बेंस हो रहा है। इसपर स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो के आदेश पर मार्शल ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया।
Ranchi News:- विधानसभा में शनिवार को पहली पाली में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री हफीजुल हसन मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे।
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने अपने सवाल के दौरान उनके फोन पर बात करने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे डिस्टर्बेंस हो रहा है।
विधायक जयराम महतो ने कहा कि उनका मोबाइल सीज करना चाहिए। इसपर स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि शुक्रवार को भी इस तरह की बात आई थी। इसलिए मंत्री को मोबाइल जमा कर देना चाहिए। स्पीकर के आदेश पर मार्शल ने उनका मोबाइल जब्त कर लिया।
सदन में उठा पलामू में पुलिसिया जुल्म का मामला
वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रश्नकाल के दौरान सूचना के माध्यम से पलामू के एक परिवार पर पुलिस द्वारा किए गए जुल्म के आरोप का मामला उठाया।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार उनसे मिलने पहुंचा था। उनके अनुसार, परिवार के सदस्य महफूज को पुलिस एक मार्च को उठा कर ले गई थी। उसे हिरासत में रखते हुए पांच दिनों तक पिटाई की गई, जिसके बाद छह मार्च को जेल भेज दिया गया।
वहां जब उसकी हालात बिगड़ी तो उसे आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया गया। उन्होंने उसका बेहतर इलाज कराने तथा दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
इस पर प्रभारी संसदीय कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप ने भी एक दिन पूर्व मामले को उठाया था। आसन के आदेश का अनुपालन करते हुए डीजीपी को पत्र लिखा जा चुका है।
48 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट डीजीपी को मिल जाएगी, जिसके आधार पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई अनिवार्य रूप से की जाएगी।

Comments
Post a Comment