IAS विनय चौबे से ACB कर रही पूछताछ:झारखंड शराब घोटाला से जुड़ा है मामला, तत्कालीन विभागीय सचिव के नाते सवाल-जवाब
Ranchi:- झारखंड में कथित तौर पर हुए शराब घोटाला मामले को लेकर राज्य के आईएएस अधिकारी विनय चौबे से एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पूछताछ कर रही है। एसीबी उनसे तत्कालीन विभागीय सचिव होने के नाते पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो घंटे से अधिक समय से उनसे एसीबी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है।
IAS विनय चौबे से ACB कर रही पूछताछ:झारखंड शराब घोटाला से जुड़ा है मामला, तत्कालीन विभागीय सचिव के नाते सवाल-जवाब
झारखंड शराब घोटाला से जुड़ा है मामला, तत्कालीन विभागीय सचिव के नाते सवाल-जवाब।
झारखंड में कथित तौर पर हुए शराब घोटाला मामले को लेकर राज्य के आईएएस अधिकारी विनय चौबे से एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पूछताछ कर रही है। एसीबी उनसे तत्कालीन विभागीय सचिव होने के नाते पूछताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो घंटे से अधिक समय से उनसे एसीबी कार्यालय में पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि पूरा मामला 31 मार्च 2022 में लागू हुई नई शराब नीति से जुड़ा हुआ है। उस दौरान उत्पाद विभाग के सचिव विनय चौबे ही थे। इस दौरान शराब नीति में बदलाव की बात चल रही थी तब उन्होंने शराब नीति बदलने के लिए छत्तीसगढ़ के अधिकारियों के साथ बातचीत की थी। बताया जा रहा है कि यह बातचीत जनवरी 2022 में रायपुर में हुई थी। इसके बाद मार्च में नई शराब नीति लागू हुई।
नकली शराब और होलोग्राम से राजस्व का पहुंचाया नुकसान
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक नई शराब नीति लागू होने के दो साल बाद तक छत्तीसगढ़ सिंडिकेट झारखंड में एक्टिव रहा। इस दौरान नकली होलोग्राम, अवैध शराब की सप्लाई कर झारखंड सरकार को करोड़ों की क्षति पहुंचाई गई।
इस कथित घोटाले को लेकर पहले पूर्व उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे और उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर चुकी है। तब सभी अधिकारियों के आईफोन व अन्य दस्तावेजों को भी ईडी ने जब्त किया था।
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से भी कनेक्शन
जानकारी के मुताबिक 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाला हुआ था। इसमें छत्तीसगढ़ के तत्कालीन वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव अनिल टुटेजा, छत्तीसगढ़ राज्य मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के तत्कालीन प्रबंध निदेशक अरुणपति त्रिपाठी, रायपुर के बैरन बाजार निवासी अनवर ढेबर व उनके सिंडिकेट को आरोपी बनाया गया था।
इसी दौरान झारखंड में नई शराब नीति को लेकर बात चल रही थी। छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले को लेकर रांची के अरगोड़ा के रहने वाले विकास सिंह ने केस किया था। इन्होंने आरोप लगाया था कि झारखंड की नई शराब नीति में उन्हीं लोगों का हाथ है, जिन पर छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला करने का आरोप है। इन्हीं आरोपों के आधार पर झारखंड एसीबी पैरलल जांच करने के क्रम में विनय चौबे को आरोपी बनाते हुए आज पूछताछ कर रही है।

Comments
Post a Comment