सांसद_चंद्र_प्रकाश_चौधरी ने कतरास कोयलांचल में मारा छापा

गिरिडीह सांसद_चंद्र_प्रकाश_चौधरी ने कतरास कोयलांचल में मारा छापा रामकांनली  ओपी थाना क्षेत्र  के बिट्टू बाबू बंगला पैच – अवैध कोयले के कारोबार का किया पर्दाफाश,  सांसद के रेड मारने के क्रम में निकल रहे थे अवैध  कोयला खदान से मजदूर



दैनिक आवाज 24 न्यूज: झारखंड के कतरास कोयलांचल क्षेत्र में अवैध कोयले के कारोबार को लेकर शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ। गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कतरास के कुम्हारपट्टी और मुंडा पट्टी इलाकों का निरीक्षण करते हुए वहां संचालित अवैध कोयला खदानों पर छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने हजारों की संख्या में कोयले से भरी बोरियां देखी, जिन्हें मौके पर ही खाली कर उनकी जांच की गई। सभी बोरियों में अवैध खनन से निकाला गया कोयला पाया गया।


छापेमारी के बाद सांसद ने बीसीसीएल प्रबंधन, सीआईएसएफ और स्थानीय थाना पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इन सभी की मिलीभगत से कोयले का काला कारोबार फल-फूल रहा है। उन्होंने इन सभी एजेंसियों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि सरकार के तमाम दावों के बावजूद कोल माफिया पूरे क्षेत्र में खुलेआम राज कर रहे हैं।

 सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने यह भी आरोप लगाया कि "इस अवैध खनन में गरीब मजदूरों को ज़बरन झोंका जाता है और हर दिन एक-दो मौतें होती हैं। इन शवों को खदानों में दफना दिया जाता है, जो मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन है।"


उन्होंने झारखंड सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी दावों की भी कड़ी आलोचना की और कहा कि यदि प्रशासन और पुलिस सही से काम करती, तो यह काला कारोबार इतने व्यापक स्तर पर नहीं चलता।


इस कार्रवाई से कोल माफिया के बीच हड़कंप मच गया है। क्षेत्र में सांसद के इस साहसिक कदम की चर्चा हर तरफ हो रही है। यह पहली बार है जब किसी सांसद ने सीधे फील्ड में जाकर कोयला माफिया के खिलाफ मोर्चा खोला है।

Comments