पलामू क्षेत्र के डीआईजी नौशाद आलम को मुहर्रम आयोजनों के दौरान उनकी सक्रियता, शांति व्यवस्था और समन्वयात्मक भूमिका के लिए सम्मानित किया गया
पलामू क्षेत्र के डीआईजी नौशाद आलम को मुहर्रम आयोजनों के दौरान उनकी सक्रियता, शांति व्यवस्था और समन्वयात्मक भूमिका के लिए सम्मानित किया गया
Dainik Aawaz 24 News: गढ़वा में मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के तत्वावधान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पलामू क्षेत्र के डीआईजी नौशाद आलम को मुहर्रम आयोजनों के दौरान उनकी सक्रियता, शांति व्यवस्था और समन्वयात्मक भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान डीआईजी नौशाद आलम को मोहर्रम इंतजामिया कमेटी द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
आम जनजीवन की सुरक्षा और शांति बनाए रखने की दिशा में एक ठोस पहल करते हुए पलामू रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) नौशाद आलम ने शुक्रवार को सभी थाना क्षेत्रों को सख्त, लेकिन जनहितकारी निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रत्येक थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के बीट, वार्ड या मोहल्लों के लिए जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारियों की स्पष्ट रूप से नियुक्ति करें। इन बीट प्रभारियों को उनके क्षेत्रों की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः उत्तरदायी बनाया गया है।
डीआईजी द्वारा विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि जो परिवार किसी कारणवश अपने घर को बंद कर लंबे समय के लिए बाहर हैं, उनके घरों पर बीट अधिकारी विशेष निगरानी रखें। यह कदम खासकर त्योहारों, विवाह या कामकाज के लिए बाहर गए लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से बेहद जरूरी बताया गया है। बीट प्रभारी ऐसे घरों की सूची तैयार कर नियमित निरीक्षण करेंगे, ताकि किसी भी संभावित अपराध की रोकथाम समय रहते की जा सके। #chiefministerofficejharkhand #jharkhand #jharkhandi #follower #palamu #Balumathnews

Comments
Post a Comment