रांची से चीनी साइबर नेटवर्क का भंडाफोड़ – CID ने 7 एजेंटों को किया गिरफ्तार!
दैनिक आवाज 24 न्यूज, रांची, 5 जुलाई: झारखंड की राजधानी रांची से एक बड़े साइबर क्राइम नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने चीनी साइबर अपराधियों के लिए काम करने वाले 7 भारतीय एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी डिजिटल अरेस्ट और निवेश घोटाले जैसे मामलों में शामिल थे।
गिरफ्तारी जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओलिव गार्डन होटल से हुई, जहां ये सभी एक मीटिंग के लिए जमा हुए थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:
कुमार दीपक, कुमार सौरभ, प्रभात कुमार, लखन चौरसिया, शिवम कुमार, अनिल कुमार और प्रदीप कुमार।
जब्त सामान में शामिल है:
📱 12 मोबाइल
💻 11 लैपटॉप
🏧 14 एटीएम कार्ड
📒 चेकबुक्स
💬 व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर 60+ संदिग्ध चैट्स
क्या करते थे ये एजेंट?
ये गिरोह “म्यूल बैंक खातों” की व्यवस्था करता था — ऐसे बैंक अकाउंट जिनका उपयोग ठगी में किया जाता है।
इसके अलावा, ये एजेंट Moonpay, Dragonpay, Superpay और Mangopayindia जैसी संदिग्ध चीनी कंपनियों के लिए काम कर रहे थे।
CID ने इसे एक बड़ी सफलता बताया है और कहा कि साइबर ठगों पर आगे भी शिकंजा कसना जारी।

Comments
Post a Comment