"हर घर तिरंगा" अभियान के तहत 15 को निकलेगी तिरंगा यात्रा
आज दिनांक 11/08/2025 को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री राजीव रंजन मिश्रा के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाहन पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर "हर घर तिरंगा अभियान" कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई एवं तिरंगा वितरण किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन श्री लंकेश सिंह ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री राकेश सिंह ने किया ।
बैठक में श्री मिश्रा के द्वारा तिरंगा वितरण किया गया एवं हर घर तिरंगा लगाने का आवाहन किया गया ।
बैठक में विभिन्न संगठनों के द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी 15/08/2025 को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो राजधानी राँची के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्वामी विवेकानंद सरोवर(राँची झील) में सम्पन्न होगी ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कैलाश केसरी , पीयूष आनंद , राहुल सिन्हा चंकी , ज्योति शंकर साहू , अनिल गुप्ता ,प्रकाश पाल , इंदर सिंह , मनीष श्रीमाली , विश्वजीत घोष , नवनीत पांडेय सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment