जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता धर्मेन्द्र तिवारी पहुंचे दिवंगत शिबू सोरेन के पैतृक निवास: नेमरा
Dainik Aawaz News: जनता दल यूनाईटेड के वरिष्ठ नेता श्री धर्मेंन्द्र तिवारी ने आज पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ दिशोम गुरू श्रद्धेय शिबू सोरेन जी के पैतृक गांव रामगढ़ के नेमरा में गए। वहाँ पर उन्होंने श्रद्धेय शिबू सोरेन जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित किया एवं झारखण्ड के तेजस्वी मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से मुलकात कर उन्हें भगवत गीता की एक प्रति भेंट किया और उन्हें संत्वाना दिया।
श्री तिवारी ने कहा कि पहाड़ों जंगलों से घिरे छोटे से गांव से निकलकर गुरुजी ने अलग झारखण्ड के संघर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया। उनके ही प्रयास का फलाफल है कि वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर नया राज्य झारखण्ड का निर्माण हुआ। श्रद्धेय शिबू सोरेन जी गरीब-गुरबा, आदिवासियों की एक सशक्त आवाज थे। उनसे ही प्रेरणा पाकर अनेक आदिवासी भाई-बहन राजनीति में उतर कर जनता की सेवा कर रहे हैं। वे तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री बने, केन्द्रीय मंत्री के पद को भी उन्होंने सुशोभित किया, मगर उन्होंने कभी भी अपनी जमीन नहीं छोड़ी। यही उनकी सबसे बड़ी पहचान थी। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।
श्री तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हेमंत जी ने राजधर्म और पुत्रधर्म का अच्छी तरह से निर्वहन किया है। नेमरा में ही रहकर वे पूरे रीति-रिवाज के साथ पिता के श्राद्ध कार्य को कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य के वरीय पदाधिकारियों को नेमरा बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं। श्री तिवारी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि श्री हेमंत सोरेन गुरु जी के अधूरे सपने को पूरा करेंगे और झारखंड के गांवों-देहातों में विकास की गंगा बहायेंगे।
श्री धर्मेंन्द्र तिवारी के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता सौमेन दत्ता, प्रदेश महासचिव आशीष शीतल मुंडा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के मोहम्मद हुसैन, मीर असरार, इम्तियाज अहमद खान, रिंकू, मोहम्मद साजिद खान, नदीम खान, अशरफ, समीर, सद्दाम हुसैन आदि थे।
धर्मेंन्द्र तिवारी
वरिष्ठ जदयू नेता


Comments
Post a Comment