JMM का बड़ा निर्णय,जुनैद अनवर को केंद्रीय सदस्य के रूप में किया गया मनोनीत
रांची/ लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया है. पार्टी ने लातेहार जिला के बालूमाथ प्रखंड निवासी जुनैद अनवर को केंद्रीय समिति का सदस्य मनोनीत किया है।
लातेहार जिले के बालूमाथ निवासी, समाजसेवी सह नेता के रूप में जाने जाने वाले जुनैद अनवर को झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से केंद्रीय सदस्य बनाया गया, जिसके लिए हमारे चैनल Dainik Aawaz के तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
झारखण्ड मुक्ती मोर्चा के केंद्रीय समिति में सामिल किए जाने पर जुनैद अनवर ने केंद्रीय अध्यक्ष श्री हेमंत सोरेन जी केंद्रीय महांसचिव श्री बिनोद कुमार पाण्डे सहित समस्त वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि "मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूँ की पार्टी के लिए समर्पण भावना से कार्य करते हुए संगठन की मजबूती के लिए समर्पित रहूँगा"


Comments
Post a Comment