आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम 18 नवंबर से होगी शुरुवात

Ranchi :  झारखंड सरकार ने राज्य में 18 नवंबर आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया है. यह कार्यक्रम 15 दिसंबर तक चलेगा. इसका उद्देश्य आमजनों को राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना है.    आमजनों को राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना।  


आमजनों से योजनाओं और समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करना।

आवेदनों का निष्पादन करना।

लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजनों को प्रदान करना।

कार्यक्रम की विशेषताएं

- पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन.

- लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ शिविर में ही आमजनों को उपलब्ध कराना.

- व्यक्तिगत योजनाओं को सैचुरेशन मोड में लागू करने की दिशा में पहल करना.

- प्राप्त शिकायतों को पोर्टल पर रजिस्टर्ड करना और ऑन स्पॉट निवारण करना.


ये योजनाएं हैं शामिल

- झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना

- अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना

- अबुआ आवास योजना

- मुख्यमंत्री पशुधन योजना

- बिरसा हरित ग्राम योजना

- किसान क्रेडिट कार्ड

- सर्वजन पेंशन योजना  

सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना

- हरा राशन कार्ड

-  बिरसा सिंचाई कूप संवरद्धन योजना

- मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना

- गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड

- जाति-आवासीय-आय प्रमाण पत्र

- किसान क्रेडिट कार्ड

झारखंड में एक बार फिर से आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 18 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक सभी जिलों में यह कार्यक्रम चलेगा. इस बार के अभियान में आय, जाति और आवासीय प्रमाण पत्र जारी करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. इसके साथ ही लाभार्थियों को राज्य सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा.

इसमें खास बात यह रहेगी कि सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना के तहत भी आवेदन लेने की तैयारी है. वैसी महिलाएं, जो 18-50 साल की हैं, उन्हें इस योजना के तहत आवेदन देने का अवसर मिलेगा. इसके लिए राज्यभर के सभी प्रखंडों में विशेष कैंप लगाएं जाएंगे. दरअसल, झारखंड के राज्य स्थापना के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सरकार आपके द्वार को प्राथमिकता के रूप में रखा गया है. सरकार का मानना है कि इसके माध्यम से लोगों की छोटी मोटी समस्या का समाधान होने में सहुलियत मिलती है. इस बार के समारोहों की थीम झारखंड@25 रखा गया है, जिसके तहत मुख्य कार्यक्रम 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन होगा।

इसके बाद 16 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम और 29 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समापन समारोह होगा. राज्य सरकार की ओर से सभी उपायुक्त को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुट जाने के निर्देश मुख्य सचिव की ओर से दिए जा चुके हैं. 

वंचितों को मिलेगा लाभ : कांग्रेस

इधर, सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जगदीश साहू ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि मंईयां सम्मान योजना के तहत एक बार फिर आवेदन लिए जाने से वैसी महिलाओं को आवेदन देने का अवसर मिलेगा, जो अब तक इससे वंचित थी.

बहरहाल, राज्य स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां जोरों पर है. राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर खास का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसे लेकर प्रदेश भर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा.

Comments