चंगाई महासभा से लौट रहे ऑटो हुआ दुर्घटना ग्रस्त, ट्रेलर ने मारी टक्कर

रांची में भीषण सड़क हादसा — ट्रेलर ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, 2 की मौत, 4 गंभीर घायल

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी यात्री भरनो (गुमला) के निवासी थे और रांची के दस माईल चौक के पास चांद गांव में चल रहे चंगाई महासभा से लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।


घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

घायलों में बहालीन बारा, सुमरिन बारा और एतवारी कच्छप शामिल हैं। सभी को नजदीकी देवानिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

वहीं पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पारस हॉस्पिटल भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग रिंग रोड पर ट्रेलरों की तेज रफ्तार और लापरवाही से चलने पर लगाम लगाने की मांग कर रहे हैं।

Comments