तेली समाज का राजभवन के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन
रांची : चंदन पाठक रिपोर्ट: झारखंड तैलिक साहू सभा के रांची जिलाध्यक्ष कुमार रौशन साहू की अध्यक्षता में पूरे झारखंड से चल कर आए तेली समाज के प्रतिनिधियों ने राजभवन के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन किया ।
सैकड़ों की संख्या में तेली समाज के प्रतिनिधि सुबह से ही राजभवन के समक्ष जुटे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्यारह बजे धरना प्रारंभ हुआ । विभिन्न जिले से आए हुए वक्ताओं ने बारी बारी से सभा को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए ।
दिन भर चले धरना कार्यक्रम का संचालन झारखंड तैलिक साहू सभा के रांची जिला कमिटी की तरफ से किया गया था । मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मूलचंद साहू जी उपस्थित हुए ।
सभा के समापन के बाद तेली समाज का हुजूम राजभवन की ओर बढ़ा और राजभवन के मुख्य द्वार पर पुलिस प्रशाशन ने आंदोलनकारियों को आगे जाने से रोक दिया । पुलिस प्रशासन के द्वारा जबरदस्त सुरक्षा इंतेज़ाम के बीच नोक झोंक के बाद आंदोलनकारी वापस लौट गए ।
इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड तैलिक साहू सभा के रांची जिला अध्यक्ष कुमार रौशन साहू ने बताया कि झारखंड में तेल घानी विकास बोर्ड के गठन से सामाजिक न्याय ,शैक्षणिक एवं आर्थिक उन्नति के क्षेत्र में तेली समाज के 50 लाख लोगों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा इससे न सिर्फ लघु उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा अपितु स्वरोजगार के क्षेत्र में आम जन आत्मनिर्भर होंगे ।
प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने कहा कि राज्य में तेली समुदाय के लोगों के उत्थान के लिए नई योजनाएं बनाकर तथा उनकी समस्याओं की पहचानने का कार्य तेल घानी बोर्ड करेगा ।
प्रदेश महासचिव मदन कुमार ने राज्य के युवाओं के कौशल विकास प्रशिक्षण, उद्यमिता संवर्धन रोजगार के क्षेत्र में तेल घानी बोर्ड की महता पर प्रकाश डाला ।
युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू ने तेल घानी बोर्ड के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के सुझाव के साथ ही बोर्ड से संबंधित बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, अन्य राज्यों के उपयोगी अनुभवों को साझा करने के लिए तेल घानी विकास बोर्ड के गठन को अनिवार्य बताया ।
प्रदेश उपाध्यक्ष मूलचंद साहू जी ने तेल घानी विकास बोर्ड को सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की निगरानी के लिए एक निरीक्षक के तौर पर पेश किया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मूलचंद साहू ,लोहरदगा से डॉ टी साहू ,मुख्य संरक्षक विजय साहू ,सुरेश साहू , झारखंड तैलिक साहू सभा के रांची जिला अध्यक्ष कुमार रोशन साहू , प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील साहू ,प्रदेश महासचिव मदन कुमार, युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप साहू , कोषाध्यक्ष ललित साहु ,युवा जिला अध्यक्ष निरंजन साहू , संजय साहू मनोज लाल ,राजकिशोर साहू ,आकाश कुमार साहू , बोकारो जिला अध्यक्ष विजय गोराई, गढ़वा से डॉक्टर आलोक , रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष मनोज साहू, राकेश कुमार, रवि कुमार , दीपक साहू , प्रेम साहू, अवधेश साहू आदि उपस्थित हुए ।





Comments
Post a Comment