युवा जागृति संघ ने दो स्थानों पर लगाए जन-जागरूकता कैंप

युवा जागृति संघ ने दो स्थानों पर लगाए जन-जागरूकता कैंप

साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य पर दी गई अहम जानकारियाँ

रांची। युवा जागृति संघ के तत्वावधान में रविवार को जागरूकता अभियान के अंतर्गत शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर जन-जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। पहला कैंप राधा नगर, पंडरा में तथा दूसरा कैंप हरिओम अपार्टमेंट, काजू बगान क्षेत्र में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।


कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लोगों को जागरूक किया गया। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ विकास कुमार ने ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया सुरक्षा एवं डिजिटल लेन-देन में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आम लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक या कॉल से बचने की अपील की।

वहीं महिला सुरक्षा विषय पर झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और आपात स्थिति में कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कुमुद झा की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उन्होंने महिलाओं, युवाओं एवं परिवारों से संवाद करते हुए आत्म-सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता और सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया तथा पीड़ितों को बिना भय के उचित मंच पर अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही राधा नगर, पंडरा में निःशुल्क डेंटल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसका संचालन डॉ. मेघा ने किया। डॉ. मेघा, Dr Megha Dental Studio की संचालिका हैं। इस कैंप में दांतों की जांच, परामर्श एवं मौखिक स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक जानकारियाँ दी गईं।

युवा जागृति संघ की ओर से सुनील कुमार महतो, विकास कुमार एवं अनुपम कुमार की सक्रिय उपस्थिति रही। दोनों स्थानों पर आयोजित कैंप में स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज को स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

#YuvaJagritiSangh #JagruktaAbhiyan #CyberSecurity #MahilaSuraksha #FreeDentalCamp #SamajikJagrukta #RadhaNagar #HariOmApartment




Comments